Home » बुलंदशहर » पुरुषोत्तम मास का समापन: संगीतमय संध्या फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

पुरुषोत्तम मास का समापन: संगीतमय संध्या फेरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 17/ जून / 2026 :  पुरुषोत्तम मास के समापन पर मंगलवार रात नगर भक्ति, उत्साह और धार्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। भव्य संगीतमय संध्या फेरी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे नगर को “राधे-राधे” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं की विशाल टोली जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो हर ओर श्रद्धा और उत्सव का माहौल दिखाई दिया।

आयोजन के लिए पुख्ता बाजार सहित प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी, विद्युत सज्जा और आकर्षक गुब्बारों से सजाया गया था। जगमगाते मार्गों से निकली संध्या फेरी ने नगरवासियों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रसाद वितरण और पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई थी।

 

संध्या फेरी का शुभारंभ पुख्ता बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से हुआ। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालु छतरी वाले कुआं स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान समाजसेवी शिवा विजय ने जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। मंगल मुखी समाज ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

भजन संध्या में रसिक निकुंज बिहारी शरण, निकुंज देव, तनुज गोस्वामी, नीरव शर्मा, ध्रुव लाडला, सुमित गोयल, विक्की गोयल, पीयूष गर्ग और शिवम वर्मा सहित कई कलाकारों ने मनमोहक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। देर रात तक भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन पूजा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। आकर्षक आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और उत्साह ने पुरुषोत्तम मास के समापन समारोह को यादगार बना दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This