Home » उत्तर प्रदेश » योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर बस्ती में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर बस्ती में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती : 18 / जून / 2026 :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष की वैश्विक थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ को केंद्र में रखते हुए 21 जून को मालवीय रोड स्थित श्री हरि मैरेज हॉल में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे।

मंगलवार को प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन की आधारशिला है। भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

इंडियन योग एसोसिएशन पूर्वी जोन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अनिद्रा, तनाव और जोड़ों की समस्याओं जैसी उम्र से जुड़ी बीमारियों में योग बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ है।

उनका कहना था कि यदि लोग नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तो लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि 5 जून से जिले में ‘योग पखवाड़ा’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न पार्कों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

21 जून को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य विषयक व्याख्यान तथा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ ‘हेल्दी एजिंग’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे और योग के वैज्ञानिक लाभों पर प्रकाश डालेंगे।

प्रेस वार्ता में कामना पाण्डेय, डॉ. प्रवेश कुमार, सुभाष चंद्र आर्य, गरुण ध्वज पाण्डेय सहित पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जनपदवासियों से योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This