Home » नई दिल्ली » रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई ताकत, नागपुर में अत्याधुनिक एक्सट्रूज़न प्रेस की आधारशिला रखेंगे राजनाथ सिंह

रक्षा उत्पादन को मिलेगी नई ताकत, नागपुर में अत्याधुनिक एक्सट्रूज़न प्रेस की आधारशिला रखेंगे राजनाथ सिंह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नागपुर : 18 / जून / 2026 :  देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागपुर स्थित यन्त्र इंडिया लिमिटेड में 10,000 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस मशीन परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।

यह परियोजना रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्नत सैन्य उपकरणों, एयरोस्पेस और रणनीतिक प्रणालियों के निर्माण में उपयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन को गति देगी। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में तकनीकी क्षमता और उत्पादन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, 10,000 टन क्षमता वाली यह एक्सट्रूज़न प्रेस देश की सबसे आधुनिक औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल होगी। इसके माध्यम से रक्षा, अंतरिक्ष और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए आवश्यक विशेष एल्युमिनियम प्रोफाइल और पुर्जों का निर्माण किया जा सकेगा।
रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में सहायक होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, यंत्र इंडिया लिमिटेड तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This