Home » उत्तर प्रदेश » सूदखोरों के उत्पीड़न से युवक की आत्महत्या, अब ब्रह्मभोज रुकवाने का आरोप

सूदखोरों के उत्पीड़न से युवक की आत्महत्या, अब ब्रह्मभोज रुकवाने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती : 26 / जून / 2026 :  सूदखोरों के चंगुल में फंसकर कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा निवासी हरेन्द्र सिंह ने मजबूरन आत्महत्या कर लिया। उसकी पत्नी शोभना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया किन्तु कोई कार्रवाई न किये जाने से दबंग सूदखोरों का मनोबल इतना बढ गया है कि शोभना के पति हरेन्द्र सिंह का ब्रम्हभोज तक नहीं होने दे रहे हैं।

शोभना सिंह ने डीआईजी को पत्र देकर कहा है कि गांव के ही सूदखोर श्याम बहादुर सिंह व राघवेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्रगण जय प्रकाश सिंह के विरूद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया, इससे उनका मनोबल बढ गया है और वे पति हरेन्द्र सिंह का ब्रम्हभोज तक नहीं होने दे रहे हैं।

शोभना सिंह पर मुकदमा वापस लेने के लिए और सुलह करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन तथा नाजायज दबाव बना रहे है न मानने पर उसेे व परिजनो को जान माल की धमकी दे रहे है। उसके घर का रास्ता बन्द कर दिया है और शोभना के घर जो भी लोग काम करने वाले साफ सफाई करने वाले व कहार को भी धमकी दे रहे है कि उसके घर जाओगें तो अन्जाम बहुत बुरा होगा । दबंग सूदखोर इतने ताकतवर हैं कि मुल्जिमानो के विरूद्ध कोई गवाही देने को तैयार नही है।

शोभना सिंह ने डीआईजी को पत्र देकर दोषियों की गिरफ्तारी और पति का ब्रम्हभोज सम्पन्न कराने के लिये पुलिस की व्यवस्था कराये जाने की मांग किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This