Home » बुलंदशहर » ओवरलोड से 10 मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप

ओवरलोड से 10 मेगावाट के ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा : 27 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर के तेलियाघाट बिजलीघर में ओवरलोड के चलते 10 मेगावाट क्षमता के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बिजलीघर परिसर में अफरातफरी मच गई।

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

 

आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This