Home » बुलंदशहर » भाकियू अनंत के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

भाकियू अनंत के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 16 / अगस्त / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम वैर स्थित भारतीय किसान यूनियन अनंत के कार्यालय पर 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने अपनी टीम और क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में जीतपाल सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह फौजी, कैप्टन लव सिंह भाटी, अश्वनी भाटी, अर्जुन सिंह, राजीव भाटी, मास्टर प्रेमपाल सिंह, तेजवीर सिंह, रोहतास सिंह, हनी सिंह, नन्हे खां सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी की ओर से उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं मास्टर प्रेमपाल सिंह भाटी की ओर से प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment