गाज़ियाबाद : 16 / अगस्त / 2026 : आज यहाँ राष्ट्रिय सैनिक संस्था की गाज़ियाबाद इकाई की स्पोर्ट्स विंग की जिला अध्यक्षा सुश्री स्वाति बंसल और महासचिव सुश्री मोनिका कश्यप ने आस पास के क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए खेल कूद प्रतियोगिताए कराई , इनाम बांटे , मिठाई बांटी और तोहफे दिए |

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की चेयरपरसन रमा त्यागी ने बताया की 15 अगस्त 1947 को अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए थे |
सच यह है की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एडमंड एटली ने अपनी पार्लियामेंट में बताया था की भारत में अंग्रेजी ताकतों को 30 जून 1948 तक वापस बुला लिया जायेगा | उन्होंने ही बाद में भारत में आकर यह बताया था की हमने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व और आजाद हिन्द फौज की कुर्बानी को देखकर 15 अगस्त 1947 को वापस जाने का निर्णय लिया |
रमा त्यागी ने बच्चों से कहा की आप भी उसी हाड़ माँस के बने हो जिसके और बने है लिहाजा कभी यह मत सोचों की तुम किसी से कम हो | ठीक है आज उनके पास अधिक साधन होंगे लेकिन कल को किसने देखा है |
इस अवसर पर बच्चों के कराटे किक , 1 किलोमीटर दौड़ , ग्लास रेस और बच्चों के स्वास्थ के लिए योगा खेल आदि कराए गए | डांस टीचर सम्मी ने बच्चों को डांस के स्टेप सिखाये | बच्चों ने अभूर्त पूर्व और अत्यंत प्रशसनीय प्रदर्शन किया | इन बच्चों के लिए लगातार प्रशिक्षण पिछले तीन महीने से दिया जा रहा था और अब इसे आगे और बढ़ा दिया जायेगा |
सुश्री स्वाति बंसल ने बताया की इन बच्चों को गणित , अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षा के साथ साथ सेल्फ डिफेन्स की शिक्षा भी दी जाती है और यह सब कार्य पूरी तरह निशुल्क है |
इस अवसर पर आयुष , आरव , अराधना , दिव्यांशु , संध्या , अनुष्का , जानवी , संध्या , निशा , बेदिका ,ज्योति , शिवानी , साक्षी , नेहा , अनन्या , आराध्य गौर , अंशिका , सिधांत , सोनू यादव , सत्यम , पिंकी , मयंक , सुमन , अनिका , अन्तिमा , मुस्कान ने लंगड़ी रेस , कप रेस , 400 मीटर की दौड़ आदि में भाग लिया | बच्चों ने देश भक्ति के गानों के ऊपर डांस किया |
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










