Home » बुलंदशहर » खुर्जा में आरएसएस ने आयोजित किया युवा खेल संगम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

खुर्जा में आरएसएस ने आयोजित किया युवा खेल संगम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 23 / अगस्त / 2026 :   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खुर्जा नगर की ओर से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संस्कार और राष्ट्रभाव विकसित करने के उद्देश्य से युवा खेल संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, जंक्शन रोड, खुर्जा में किया गया। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला संघचालक अनिल जी, नगर सह संघचालक सामर्थ्य जी एवं विभाग सेवा प्रमुख सरवचन जी द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान रस्साकशी, कबड्डी और खो-खो जैसी पारंपरिक एवं सामूहिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ टीम भावना, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख सरवचन जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। जागरूक, संस्कारित और अनुशासित युवा ही देश को मजबूत दिशा दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के उद्देश्य को समझने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी हासिल करना या धन कमाना नहीं, बल्कि व्यक्ति को ज्ञानवान, चरित्रवान, जिम्मेदार और अच्छा नागरिक बनाना भी है।

उन्होंने भारतीय गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा, संयम, संस्कार और कर्तव्यबोध की शिक्षा दी जाती थी। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करने और अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से युवाओं में अनुशासन, धैर्य, निर्णय क्षमता, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है। रस्साकशी, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि युवा खेल संगम का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनमें संस्कार, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही और आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment