Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: NREC कॉलेज कर्मचारी से मारपीट, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर: NREC कॉलेज कर्मचारी से मारपीट, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 23 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन रोड पर NREC कॉलेज के कर्मचारी के साथ कथित रूप से दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कर्मचारी सुनील नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि सुनील बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जंक्शन रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों के साथ मेलजोल रखने को लेकर भी आरोपी उनसे नाराज थे। सुनील का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

 

घटना के बाद घायल सुनील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मामले में पीड़ित के परिजनों ने खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment