Home » उत्तर प्रदेश » सहजनवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ गोरक्षनाथ सनातन संघ ने उठाई आवाज

सहजनवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ गोरक्षनाथ सनातन संघ ने उठाई आवाज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

सहजनवा, गोरखपुर  : 24 / अगस्त / 2026 :  तहसील सहजनवा क्षेत्र के ग्राम अलगटपुर में सरकारी राजस्व भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और एसडीएम सहजनवा नमन मेहता को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के अनुसार, ग्राम अलगटपुर में खाता संख्या 00096 और गाटा संख्या 23 की करीब 0.0690 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ‘नई परती’ के रूप में दर्ज है। संघ का आरोप है कि कुछ लोगों ने बिना वैध अनुमति या अधिकार के उक्त सरकारी भूमि पर बाउंड्रीवॉल एवं अन्य निर्माण कर कब्जा कर लिया है।

संघ ने प्रशासन से राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण और भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। साथ ही कथित अतिक्रमण की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने, कार्रवाई में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित कब्जाधारकों से करने तथा जांच पूरी होने तक नए निर्माण एवं भूमि हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग की गई है।

विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि संबंधित लोग भूमि पर अपना वैध अधिकार साबित करने वाले दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो प्रशासन को नियमानुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक रंजन सिंह, अरविंद शाही, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, विकास सिंह, सुनील पाठक, दिग्विजय यादव, विशाल पांडेय, सुंदरम त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के मनमोहन सहित संघ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में विनोद कुमार त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment