Home » बुलंदशहर » गश्त के दौरान नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 250 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद

गश्त के दौरान नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, 250 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 250 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि उपनिरीक्षक सुनील यादव, उपनिरीक्षक महक सिंह, कांस्टेबल आकाश और कांस्टेबल रामू सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नवादा-बुलंदशहर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नवादा गेट के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद होने का दावा पुलिस ने किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ वकील पुत्र अलाउद्दीन, निवासी ग्राम वीरोड़ी ताजपुर बताया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी चोला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 217/26 में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बरामद नशीली गोलियों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीली गोलियों की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment