Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में सजेगा विश्व कायस्थ गौरव का मंच , 31 अक्टूबर तक होंगे प्रतिभाओं के नामांकन, 29 नवंबर को होगा सम्मान समारोह

लखनऊ में सजेगा विश्व कायस्थ गौरव का मंच , 31 अक्टूबर तक होंगे प्रतिभाओं के नामांकन, 29 नवंबर को होगा सम्मान समारोह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 24 / अगस्त / 2026 :  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से विश्वभर की उत्कृष्ट कायस्थ प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए ‘विश्व कायस्थ गौरव सम्मान–2026’ का आयोजन किया जाएगा। ‘विराट कायस्थ महासमागम एवं अंतरराष्ट्रीय कायस्थ प्रतिभा सम्मान समारोह’ 29 नवंबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में होगा। समारोह का मूल संदेश ‘आपकी प्रतिभा–कायस्थ समाज का गौरव’ रखा गया है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव, आईआरएस, पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार ने बताया कि असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान से समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को 12 प्रमुख क्षेत्रों में सम्मानित किया जाएगा।

इनमें कला एवं संस्कृति, शिक्षा-साहित्य एवं शोध, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण, विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, खेल-योग एवं शारीरिक उत्कृष्टता, व्यापार-उद्योग एवं उद्यमिता, लोक सेवा-प्रशासन एवं राष्ट्र निर्माण, धर्म-अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति, राजनीति एवं जनप्रतिनिधित्व, पत्रकारिता-मीडिया एवं जनसंचार तथा पर्यावरण-कृषि एवं विशिष्ट जनसेवा शामिल हैं।

महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने ज्ञान, सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान उन प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने का प्रयास है, जिन्होंने अपनी मेहनत व उपलब्धियों से समाज का गौरव बढ़ाया है।
योग्य प्रतिभाओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रतिभागी अथवा उनके परिचित उपलब्धियों से संबंधित अभिलेख, प्रमाण-पत्र और वीडियो निर्धारित समय-सीमा में भेज सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। चयन स्वतंत्र निर्णायक मंडल द्वारा उपलब्धियों और प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर किया जाएगा।

महासभा ने कायस्थ समाज के सदस्यों, संगठनों और सभी संबंधित लोगों से योग्य प्रतिभाओं के नाम प्रस्तावित करने तथा आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। संपर्क के लिए ईमेल abkmpresident1@gmail.com तथा दूरभाष संदेश के लिए 8384011828 और 9971606201 दिए गए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment