Home » गौतमबुद्ध नगर » दादरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मिले मांस के टुकड़े, जांच के लिए भेजे गए

दादरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में मिले मांस के टुकड़े, जांच के लिए भेजे गए

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी, गौतमबुद्ध नगर  : 24 / अगस्त / 2026 :  दादरी रेलवे स्टेशन के पास लाइन नंबर-8 पर खड़ी ट्रेन के एक कोच में मांस के टुकड़े मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

दादरी जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से पॉइंट्समैन सत्यपाल द्वारा सूचना दी गई कि दादरी स्टेशन के पास लाइन नंबर-8 पर खड़ी ट्रेन संख्या 02417 के कोच नंबर NCR 084208 में सीट नंबर 40, 41 और 42 के पास कुछ मांस के टुकड़े पड़े हुए हैं।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मोहम्मद दानिश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दादरी चौकी के कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल आनंद कुमार भी मौजूद मिले। पुलिस टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण करते हुए मांस के टुकड़ों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में से पंच नियुक्त कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। कार्रवाई पूरी होने के बाद अज्ञात मांस के टुकड़ों को पुलिसकर्मियों की सुपुर्दगी में लेकर संबंधित कागजात के साथ जांच के लिए गौतमबुद्धनगर स्थित मोर्चरी भेजा गया।

पुलिस की ओर से मांस के टुकड़ों की वास्तविक प्रकृति की जानकारी के लिए तथा आवश्यक नमूना सुरक्षित रखने के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मांस किसका है और वह ट्रेन के कोच में कैसे पहुंचा।

जीआरपी के अनुसार फिलहाल मामले में कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment