बुलंदशहर / शिकारपुर : 24 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव भटौला स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर परिसर में सावन के पवित्र सोमवार के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के बीच भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शिकारपुर नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन की शुरुआत मंदिर में बालाजी महाराज के विशेष श्रृंगार और विधिवत महाआरती के साथ हुई। आरती के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भंडारे के दौरान गांव निवासी राकेश कुमार ने सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर प्रसाद वितरित कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं और राहगीरों का आदर-सत्कार करते हुए उन्हें प्रसादी ग्रहण कराई।
भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने सहयोग किया। शाम तक चले कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने आयोजनकर्ताओं के सेवा भाव और व्यवस्थाओं की सराहना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










