जहांगीराबाद : 24 / अगस्त / 2026 : जहांगीराबाद में सावन के अंतिम सोमवार को जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। नई मंडी में व्यापार मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसके अलावा मोहल्ला पाठक में व्यापारी नेता शिवम पहाड़ी की ओर से, रामगंज, टाउन स्कूल रोड, अनूपशहर बस स्टैंड तथा आहार रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल पर भी भंडारे आयोजित किए गए। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सावन के अंतिम सोमवार को नगर में धार्मिक माहौल बना रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










