Home » बुलंदशहर » चैनपुरा चौराहे पर भाजपा नेता के परिजनों से अभद्रता का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

चैनपुरा चौराहे पर भाजपा नेता के परिजनों से अभद्रता का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 24 / अगस्त / 2026 :  शिकारपुर नगर के चैनपुरा चौराहे पर भाजपा नेता एवं नगर उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के परिजनों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और विवाद का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ रंगदारी, गुंडागर्दी और धमकी देने जैसे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया गया कि कुलदीप शर्मा के परिजन सवा मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गए थे। इसी दौरान चौराहे पर तैनात होमगार्ड एचसी संजीव शर्मा और एचजी शरद गौतम से उनकी कहासुनी हो गई। भाजपा नेता का आरोप है कि इस दौरान परिजनों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कुलदीप शर्मा ने शिकारपुर कोतवाली के एसएसआई रुद्र प्रताप सिंह और कस्बा प्रभारी जितेंद्र कुमार देशवाल को सूचना दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। अधिकारियों ने दोनों होमगार्डों को फटकार लगाते हुए मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

वहीं, भाजपा नेता का आरोप है कि घटना के बाद भी उनके खिलाफ भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment