Home » बुलंदशहर » मुकेश पंडित का गांव-गांव जनसंपर्क, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

मुकेश पंडित का गांव-गांव जनसंपर्क, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 24 / अगस्त / 2026 :  बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पहासू ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामपुर से हुई। इसके बाद मुकेश पंडित रामपुर, मानपुर और मेवती नगला पहुंचे, जहां हाल ही में हुए शोक कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

ग्राम सरभन्ना में ग्राम प्रधान चोखेलाल के युवा पुत्र के असामयिक निधन पर भी मुकेश पंडित ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं और हर सुख-दुख में सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में मुकेश पंडित ग्राम चांदौक पहुंचे। यहां राकेश पंडित की माता स्वर्गीय रामवती देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित सुंदरकांड पाठ, हवन एवं विशाल भंडारे में उन्होंने सहभागिता की। पूजा-अर्चना कर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान मुकेश पंडित ने क्षेत्रवासियों से लगातार संवाद बनाए रखने की बात कही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment