जहांगीराबाद : 24 / अगस्त / 2026 : जहांगीराबाद क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद समाजसेवी व आरडीपीडी ग्रुप ऑफ कालेज के संस्थापक प्रभुदयाल गर्ग की 20वीं पुण्यतिथि का आयोजन नगर के रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या महाविद्यालय प्रांगण मे किया गया जिसमें पूरे क्षेत्र के तमाम राजनैतिक दलों के नेताओं समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी पूर्व प्रमुख मुकेश पंडित, प्रमुख पति मनोज प्रधान, सांसद प्रतिनिधि उमेश गुप्ता ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होने लोगो से समाजसेवा के कार्याे मे आगे आकर उन्हे बढ़ाने का आहवान करते हुऐ शिक्षाविद प्रभुदयाल गर्ग द्वारा इस कस्बाई क्षेत्रों मे स्थापित किऐ गए उच्च स्तरीय क्षेत्रों के कालेजों को सराहा।
पुण्यतिथि के मौके पर तीनों कालेजों की ओर से संयुक्त रूप से कन्या महाविधालय प्रांगण में अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन पर विशाल भंडारा हुआ जिसमे तमाम लोग शामिल हुऐ। इस मौके पर मुन्नाअताउर्रहमान, सुंदर प्रधान, गिरीश गर्ग, शरद गर्ग, संतोष गर्ग, प्रदीप गर्ग, अजय कौशिक, डब्बू गौड़, पूर्व सभासद नईम अंसारी, हरिप्रकाश शर्मा भईपुर, अम्बरीश वर्मा आशीष गोयल, आलोक गोयल, व कॉलेज की प्राचार्या डॉ शीनू चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










