Home » बुलंदशहर » शिवसेना में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, सौरव सोलंकी को मिली गौ रक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी

शिवसेना में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, सौरव सोलंकी को मिली गौ रक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / अगस्त / 2026 :  शिवसेना जिला कार्यालय पर संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर सौरव सोलंकी को जिला गौ रक्षा प्रमुख, मोनू चौधरी को जिला सहसंयोजक तथा विक्रम लोधी को गौ रक्षा प्रकोष्ठ में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

शिवसेना बुलंदशहर इकाई द्वारा लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन ने जिले में 20,000 कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवसेना के जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा ने कहा कि श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे के विचारों, महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बताए गए मार्ग तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार बुलंदशहर में शिवसेना का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना में जात-पात की बात नहीं होती, बल्कि संगठन हिंदुत्व के विचारों को प्रमुखता देता है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा, जिला प्रवक्ता जसवंत सिंह, जिला सचिव अशोक कुमार, जिला संगठन मंत्री प्रीतम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक, मन्नू सहित अन्य शिवसैनिक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment