बुलंदशहर : 24 / अगस्त / 2026 : उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने से संबंधित वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्डिंग की जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी किसी को दोषी ठहराने के बजाय पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच चाहती है। जांच में कानून के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनोज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, प्रशांत बाल्मिकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










