नोएडा : 24 / अगस्त / 2026 : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आधुनिक तकनीक और निगरानी तंत्र की मदद से 225 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और निगरानी के माध्यम से विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन को तलाशकर बरामद किया। इसके बाद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें उनके फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय से मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे फोन हाथ में आते ही खुशी से खिल उठे। लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में सीईआईआर पोर्टल काफी उपयोगी साबित हो रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










