Home » बुलंदशहर » भाजपा नेता भगवानदास सिंघल को जन्मदिन पर दी बधाई

भाजपा नेता भगवानदास सिंघल को जन्मदिन पर दी बधाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा, बुलंदशहर  : 2 / अक्टूबर / 2026 :   भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खुर्जा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजना सिंघल के पति भगवानदास सिंघल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शशांक अग्रवाल ने कहा कि भगवानदास सिंघल का सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चलने की भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव से युवा कार्यकर्ताओं को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment