खुर्जा : 2 / अक्टूबर / 2026 : थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में शिकारपुर-पहासू मार्ग स्थित एक परचून की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान रेखा पत्नी गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 27 पव्वे देशी शराब बरामद किए। पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










