Home » बुलंदशहर » ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 2 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर के ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सीपी शर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने के लिए असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश के सैनिकों और किसानों के सम्मान को नई दिशा दी।

प्रधानाचार्य तेजवीर कुमार ने कहा कि गांधीजी ने अहिंसात्मक संघर्ष के माध्यम से गरीब और पिछड़े वर्गों की आवाज को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। शिक्षक नरेश कुमार ने गांधीजी के संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों को आकर्षक ढंग से उकेरा। प्रतियोगिता में कीर्ति, नूतन, दीप्ति, विशाखा, चित्रा और गौरव सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन हरकेश सिंह ने किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment