शिकारपुर : 2 / अक्टूबर / 2026 : सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय महिला कानून एवं पॉक्सो अधिनियम, 2012 जागरूकता अभियान के सातवें एवं अंतिम दिन भटौला गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन जय प्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान भटौला दीपांशु देवमणि, आदर्श जनता उत्तर माध्यमिक विद्यालय भटौला की प्रधानाचार्य परवीन शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह तथा वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला कानून एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विधि के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को महिला एवं बाल अधिकारों, कानूनी सहायता लेने की प्रक्रिया तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान विधि के छात्र-छात्राओं एवं संस्थान के प्राध्यापकों ने विधिक जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने वाले पॉक्सो अधिनियम, 2012 के बारे में जागरूक किया गया। एलएलएम विभागाध्यक्ष सुहैल आलम ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर रामवीर सिंह, उदय सिंह, चन्द्रमणि, डॉ. सत्यदेव, नवीन, मूलचन्द सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सात दिवसीय महिला कानून एवं पॉक्सो अधिनियम, 2012 जागरूकता अभियान संस्थान की विधिक सेवा एवं विधिक सहायता समिति के संयोजक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा वरिष्ठ प्रवक्ता श्वेता सिंह ने तैयार की तथा उनके निर्देशन एवं समन्वय में विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया गया।
अभियान को सफल बनाने में प्रमोद कुमार, श्वेता सिंह, रश्मि राघव, उत्तम वीर सिंह, सुहैल आलम, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. गौरव सोलंकी, लक्ष्मी, काजल, सुमन्त चकमा और दीक्षा गौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










