Home » बुलंदशहर » कांग्रेसियों ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कांग्रेसियों ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 2 / अक्टूबर / 2026 :   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान और ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश की एकता, अखंडता और सादगी की मिसाल है। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment