Home » बुलंदशहर » प्रसव के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

प्रसव के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 2 / अक्टूबर / 2026 :   औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर में प्रसव के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता ने नवजात बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान शहर के राणा अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ लखावटी स्थित गांव ले गए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।

मामले की सूचना मिलने पर औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment