Home » गौतमबुद्ध नगर » पंच परिवर्तन जन जागरण अभियान का शुभारंभ, हजारों लोग हुए शामिल

पंच परिवर्तन जन जागरण अभियान का शुभारंभ, हजारों लोग हुए शामिल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दादरी : 5 / अक्टूबर / 2026 :    राष्ट्र हित एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर नोएडा समूह द्वारा दादरी विधानसभा क्षेत्र में पंच परिवर्तन जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर ने सहभागिता की। इस दौरान अभियान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के छायाचित्र भी साझा किए गए।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन परम श्रद्धेय चंद्र वाधवा एवं मार्गदर्शक डॉ. विक्रम सिंह, सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, के संरक्षण में किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पंच परिवर्तन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment