Home » बुलंदशहर » विद्यालय की दीवार काटकर सामान चोरी, दो सिलेंडर और एलईडी टीवी ले गए चोर

विद्यालय की दीवार काटकर सामान चोरी, दो सिलेंडर और एलईडी टीवी ले गए चोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 5 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव बहोरावास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में रात के समय अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार काटकर विद्यालय में प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई।

विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर पीछे की दीवार कटी हुई मिली। विद्यालय के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर, एक एलईडी टीवी समेत अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यालय का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की। इंचार्ज अध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ खुर्जा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment