जहांगीराबाद : 5 / अक्टूबर / 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किए गए नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से कोतवाली परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। फोरम के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट करने के साथ अंगवस्त्र, पगड़ी और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त, जिला अध्यक्ष रविंद्र गोयल, युगल गोस्वामी, गुलजार अहमद, नीतीश कुमार और अशरफ सैफी मौजूद रहे। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह राठौर की साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिस सेवा की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कर्तव्यपरायणता से समाज में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होता है और ऐसे साहसी अधिकारियों का सम्मान करना पूरे व्यापारी समाज के लिए गौरव की बात है।
सम्मान से अभिभूत कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने व्यापारी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का स्नेह और सम्मान पुलिसबल का मनोबल बढ़ाता है। इससे समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए और अधिक समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
वहीं स्थानीय स्तर से जहांगीराबाद नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी, प्रियतम प्रेम, प्रशांत गुप्ता, मुक्की सिंघल, राजकुमार गोयल, दीपक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, डॉ. अभिषेक चौधरी, धन्नूमल गोयल, नरेश बंसल, दीपक गर्ग, गौरव पहाड़ी, अभिषेक शर्मा, आंशु निर्भय और संकेत अग्रवाल समेत कई प्रमुख व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










