Home » बुलंदशहर » बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता को अर्टिगा ने मारी टक्कर, मौत

बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता को अर्टिगा ने मारी टक्कर, मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद : 7 / अक्टूबर / 2026 :  सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसुरी में एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि बुजुर्ग अपने इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास अज्ञात अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलसुरी निवासी 75 वर्षीय अशोक चौधरी के 38 वर्षीय इकलौते बेटे प्रशांत की एक दिन पहले हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। परिजन बेटे के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान फ्लाईओवर के पास सड़क पार करते समय अज्ञात अर्टिगा कार ने अशोक चौधरी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश की जा रही है।

एक ही परिवार में महज 24 घंटे के भीतर पिता और इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment