Home » बुलंदशहर » NH-34 किनारे खाली प्लॉट में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

NH-34 किनारे खाली प्लॉट में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / अक्टूबर / 2026 :   खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 किनारे एक खाली प्लॉट में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव रोहिंदा निवासी स्वालीन पुत्र शरीफ के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पूर्व स्वालीन का विवाह गांव मीरपुर निवासी आसमा के साथ हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद आसमा अपने मायके में रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, स्वालीन मंगलवार शाम अपनी ससुराल मीरपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका शव एनएच-34 किनारे खाली प्लॉट में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर स्वालीन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मामले को लेकर सीओ शोभित कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment