खुर्जा : 7 / अक्टूबर / 2026 : श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड, खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को हवन यज्ञ के साथ विधिवत समापन हुआ। समापन दिवस पर पंडित कपिल कुमार शर्मा ने विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया।

हवन यज्ञ में कथा के मुख्य यजमान इंजीनियर गिरीश चंद्र गुप्ता ने पत्नी रमा गुप्ता के साथ तथा मंडल के सचिव पूरनचंद शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना ने पूर्णाहुति दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

भागवत कथा के दौरान कलश उठाने वाली सौभाग्यशाली महिलाओं को समापन अवसर पर उनके कलश उपहार सहित वापस किए गए। मंडल के सचिव पूरनचंद शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना ने सभी माता-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

हवन यज्ञ में मंडल के कौशल गुप्ता, विनोद खुराना, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला, गगन अरोड़ा, राजकुमार गुप्ता, आचार्य जय भगवान शर्मा, गिरीश चंद्र गुप्ता, राजेश गोविल सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं ने सेवा और सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










