Home » बुलंदशहर » प्रचार खत्म होने के बाद खेतों में बिखरी चुनावी सामग्री से बढ़ी चिंता

प्रचार खत्म होने के बाद खेतों में बिखरी चुनावी सामग्री से बढ़ी चिंता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 7 / अक्टूबर / 2026 :   प्रचार का शोर थमने के बाद अब ग्रामीण इलाकों से चुनावी प्रचार सामग्री को लेकर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र शिकारपुर-69 के अंतर्गत एक गांव के खेत में चुनावी सामग्री लावारिस हालत में पड़ी मिली।

खेत में पड़े बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टरों पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जैसे स्लोगन के साथ प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी का नाम भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी प्रचार-प्रसार पर जमकर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन प्रचार खत्म होने के बाद सामग्री को इस तरह खुले में छोड़ दिया जाता है। इससे एक ओर जहां पैसों की बर्बादी होती है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार चुनावी पोस्टर और होर्डिंग में प्लास्टिक, सिंथेटिक रंगों के साथ लकड़ी और लोहे के फ्रेम का इस्तेमाल किया जाता है। लंबे समय तक खेतों में पड़े रहने से इनसे मिट्टी और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के बाद प्रचार सामग्री के उचित निस्तारण या रीसाइक्लिंग की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैले।

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग चुनावी प्रचार सामग्री के उचित निस्तारण की व्यवस्था कराने और निर्वाचन आयोग से इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

जब इस संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रत्याशी द्वारा प्रचार सामग्री इस तरह खेत में छोड़ी गई है तो यह गलत है। मामले की जांच कर नियमानुसार निर्वाचन आयोग के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सपा के संभावित विधायक प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी ने ऐसा किया है तो यह गलत है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment