बुलंदशहर : 7 / अक्टूबर / 2026 : अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक पार्टी के जिला कार्यालय, सिटी सेंटर, जिला पंचायत मॉल के निकट काला आम चौराहा पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की लोकप्रियता और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरे नंबर की बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की दिन-रात की मेहनत और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के संकल्प के बल पर वह दिन दूर नहीं, जब अपना दल एस उत्तर प्रदेश की नंबर वन पार्टी बनेगी।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान को गति देने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी, ठाकुर अमरपाल सिंह पूर्व प्रदेश सचिव व्यापार मंच, पुरुषोत्तम सैन जिला उपाध्यक्ष, खालिक अंसारी, खुशी सागर जिला अध्यक्ष महिला मंच, हामिद अली सैफी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, डॉ. राजीव अग्रवाल जिला अध्यक्ष व्यापार मंच, डॉ. राम सिंह विधानसभा अध्यक्ष खुर्जा, मोहम्मद असलम विधानसभा अध्यक्ष सदर, हाजी नईम, संजय कुमार, ताहिर अल्वी, ठाकुर सुशील सिंह, पूनम देवी, डॉ. प्रशांत लोधी, विक्की कुमार, आशुतोष मीणा, केशव मीणा, प्रतीक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष युवा मंच, अंकुर पाल, कुंवर यशीन खान, प्रेम शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










