Home » बुलंदशहर » छतारी में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

छतारी में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 7 / अक्टूबर / 2026 :    छतारी थाना क्षेत्र की कमान अब नए थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के हाथों में सौंप दी गई है। नवागत थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने थाना परिसर पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज संभालते ही वह एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने सबसे पहले थाने के आपराधिक रजिस्टरों और मिसलों की गहनता से जांच की।

कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने क्षेत्र के अपराधियों और असामाजिक तत्वों को दो टूक शब्दों में सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में छतारी थाना क्षेत्र के अपराधी या तो पूरी तरह अपराध छोड़ दें या फिर क्षेत्र से बाहर चले जाएं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार अपनी ईमानदार और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पुलिस विभाग और आम जनता के बीच उनकी छवि ऐसे अधिकारी की है, जो जहां भी तैनात रहते हैं, अपनी कार्यप्रणाली से लोगों के बीच अलग पहचान बनाते हैं।

उनके पूर्व के सेवाकाल को याद करते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि वह जनता के लिए हमेशा सुलभ रहते हैं और उनकी न्यायप्रियता के कारण लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं।

नवागत थानाध्यक्ष की सख्त शुरुआत से जहां क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस लेते हुए क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment