Home » बुलंदशहर » जलापूर्ति की समस्या पर ईओ नीतू सिंह सख्त, एक सप्ताह में आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश

जलापूर्ति की समस्या पर ईओ नीतू सिंह सख्त, एक सप्ताह में आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर    : 7 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर  नगर के मोहल्ला चौक में जलापूर्ति ठप होने और पानी का प्रेशर बेहद कम मिलने की शिकायतों को लेकर नगर पालिका ईओ नीतू सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मोहल्ला चौक के विभिन्न प्रभावित स्थानों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी का प्रेशर बेहद कम मिला। वहीं, कुछ स्थानों पर पाइपलाइन में ब्लॉकेज और अन्य अवरोध के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। मौके पर जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी किया जा रहा था।

स्थिति का जायजा लेने के बाद ईओ नीतू सिंह ने मौके पर मौजूद पाइपलाइन कार्य के ठेकेदार के सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर पाइपलाइन की सभी बाधाओं और ब्लॉकेज को दूर कर मोहल्ले में जलापूर्ति पूरी तरह सुचारू की जाए।

ईओ नीतू सिंह ने कहा कि नगर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता को पानी के संकट या किसी अन्य असुविधा का सामना न करना पड़े और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment