Home » बुलंदशहर » नवरात्र और दशहरा को लेकर चोला थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित

नवरात्र और दशहरा को लेकर चोला थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 7 / अक्टूबर / 2026 :  नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम 6 बजे चोला थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बैठक में मौजूद लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या या परेशानी होती है तो वह तत्काल पुलिस से संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराएं।

पुलिस द्वारा शिकायत का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी जिम्मेदारी है।

बैठक में राजू ठाकुर, नगला बंसी के दलजीत सिंह, प्रधान बाबू सिंह, पूर्व प्रधान पवन शर्मा, पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, बबलू सोलंकी, सुशील शर्मा, महिपाल सिंह, निजामुद्दीन प्रधान, राहुल सोलंकी सहित क्षेत्र के कई गांवों के लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment