शिकारपुर : 7 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर नगर के रामलीला मैदान में आगामी 10 से 21 अक्टूबर तक भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह का माहौल है।

महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत वृंदावन के प्रसिद्ध रसराज स्वामी फतह कृष्ण के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राधा कृपा रासलीला संस्थान, वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामलीला का सजीव मंचन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का भव्य मंचन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी ने कुशल सिंघल और अमित सैनी समेत नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ प्रमुख बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों और व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र वितरित किए।
चेयरमैन ने नगरवासियों से परिवार सहित रामलीला महोत्सव में पहुंचने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए नगर पालिका एवं संबंधित लोगों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










