खुर्जा : 9 / अक्टूबर / 2026 : एनआरईसी कॉलेज में ‘सेवा संकल्प’ के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगों के माध्यम से विकसित भारत की आकर्षक तस्वीर प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, रचनात्मकता और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों और कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना को साकार किया।

प्रतियोगिता में समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजलि अग्रवाल, डॉ. हर्षा शर्मा और डॉ. अंजु तेवतिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, स्वच्छता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय और अभय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक रमसा, अभिषेक, निहाल, वर्षा, संगीता सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










