बुलंदशहर : 9 / अक्टूबर / 2026 : सिकंदराबाद में बिना लाइसेंस हुक्काबार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। गुलावठी रोड स्थित भाटी कैफे में कथित रूप से हुक्काबार चलाया जा रहा था।
कैफे की ऊपरी मंजिल पर युवाओं के हुक्का पीने और धुएं के छल्ले उड़ाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि कैफे की ऊपरी मंजिल पर युवा हुक्का पीते नजर आ रहे थे, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
बिना लाइसेंस हुक्काबार संचालित किए जाने के आरोप के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां संचालित करने वालों में हलचल मची हुई है। अब पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










