Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: महिला मिडिएशन सेंटर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग पिता की दाढ़ी पकड़ने पर हंगामा

बुलंदशहर: महिला मिडिएशन सेंटर के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग पिता की दाढ़ी पकड़ने पर हंगामा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 9 / अक्टूबर / 2026 :   एसएसपी कार्यालय परिसर में बने महिला मिडिएशन सेंटर के बाहर पति-पत्नी के विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया। दोनों के बीच विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मामला गरमा गया और मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए महिला मिडिएशन सेंटर में बातचीत चल रही थी। इस दौरान पति की बहन और महिला के बुजुर्ग पिता भी सेंटर के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच महिला ने अपने पिता की दाढ़ी पकड़ ली, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बुजुर्ग की दाढ़ी से महिला को छुड़ाने में पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग नाराज हो गए और महिला को खरी-खोटी सुनाने लगे। देखते ही देखते सेंटर के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

एसएसपी कार्यालय परिसर में हुई इस घटना की चर्चा बनी हुई है। पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए चल रही मध्यस्थता के दौरान हुए इस घटनाक्रम ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment