बुलंदशहर : 9 / अक्टूबर / 2026 : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांवरा रोड पर छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि हुक्का बार बिना लाइसेंस संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कांवरा गांव निवासी आरिफ और शाहिब को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह हुक्के, पांच पाइप, चार चिलम और चार चिमटे बरामद किए। इसके अलावा तंबाकू, कोयले के पैकेट और कोयला गर्म करने वाला हीटर भी मिला।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










