Home » बुलंदशहर » 11 अक्टूबर से प्रारंभ होगा शारदीय नवरात्र पर्व, 19 अक्टूबर तक होगी मां भगवती के नौ रूपों की उपासना

11 अक्टूबर से प्रारंभ होगा शारदीय नवरात्र पर्व, 19 अक्टूबर तक होगी मां भगवती के नौ रूपों की उपासना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 9 / अक्टूबर / 2026 :   आगामी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का पावन पर्व अपार श्रद्धा व उत्साह के साथ शुरू होने जा रहा है। इस बार जगतजननी मां जगदंबा का आगमन गज यानी हाथी पर हो रहा है, जिसे शास्त्रों एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अत्यंत कल्याणकारी, धन-धान्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा एवं आचार्य पंडित अनुराग शर्मा ने बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार जब नवरात्र का शुभारंभ रविवार को होता है, तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक में पधारती हैं।

गजराज पर जगदंबा का आगमन उत्तम वर्षा, बेहतर कृषि उपज और सुख-समृद्धि लेकर आता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष घटस्थापना (कलश स्थापना) का सबसे शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11:40 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा। हालांकि सुबह से ही चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग के साथ प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

ज्योतिषाचार्य सुशील शर्मा और हरिकिशन शास्त्री ने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रतिपदा के दिन मां शैलपुत्री के पूजन और घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का आगाज होगा। इसके बाद क्रमशः मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी।

इस बार तिथि वृद्धि का संयोग बनने से साधकों को मां भगवती की उपासना का विशेष फल प्राप्त होगा। 19 अक्टूबर को अष्टमी व नवमी पूजन के उपरांत 20 अक्टूबर को विजयादशमी का महान पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

नवरात्र को लेकर जहांगीराबाद क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और भव्य सजावट का कार्य अंतिम चरणों में है। वहीं, बाजारों में भी पूजन सामग्री, फलाहार और मातारानी के वस्त्र-श्रृंगार की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment