नवदुर्गा शक्ति मंदिर पहुंचकर किए माता रानी के दर्शन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को दिए निर्देश
बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2026 : नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस काफिले के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, चौराहों और मंदिरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम और एसएसपी नवदुर्गा शक्ति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नवरात्रि के दौरान मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। ज्योत लेकर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही मंदिरों के आसपास सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लोगों से नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










