बुलंदशहर : 10 / अक्टूबर / 2026 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को बुलंदशहर स्थित सपा जिला कार्यालय पर हवन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। हवन के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया। नेताजी का जीवन संघर्ष, त्याग, सादगी और समाजवादी विचारधारा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।
मतलूब अली ने कहा कि नेताजी ने देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और रक्षामंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने हमेशा किसानों, नौजवानों और गरीबों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके आदर्श आज भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नेताजी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में भाईचारे, सामाजिक न्याय और समानता की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना और कमजोर वर्गों
के अधिकारों के लिए संघर्ष करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
विचार गोष्ठी के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो शाम पांच बजे तक चला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस अवसर पर हाजी अख्तर, अब्दुल रब, राकेश त्यागी, होशियार सिंह, बंशी पहाड़िया, भारत सिंह गुर्जर, हिमायत अली, अमजद अली गुड्डू, गजराज नागर, मुकेश शर्मा, पीताम्बर शर्मा, हरेन्द्र चौधरी, अन्नू चौधरी, विनीत राणा, बादल यादव, पिंटू प्रमुख, हरीश लोधी, आशुघोष निर्मल, महेन्द्र भाटी, नितेश यादव, नवीन यादव, शकील अहमद, राजकुमार टीटू, अनार सिंह, जाकिर उर्फ बबलू, शिव कुमार सीटू, पंडित अमित गौतम, प्रेमवीर यादव, कुमार नादिर शाह, प्रमोद यादव, हुसैन अली, परविन्द्र यादव, हर्ष ठाकुर, जय सिंह प्रजापति, शिवा पंडित, प्रशांत शर्मा, वर्षा प्रधान, चौधरी चन्द्रपाल सिंह, सतीश गौतम, अजय विद्यार्थी, रामकुमार यादव, अमित त्यागी, रोहित जाटव, फिरे सिंह प्रजापति, अशोक तेवतिया, शालनी वर्मा, अमरपाल प्रधान, मनोज यादव, रामाशंकर लोधी, रामकिशोर लोधी, सुरेश बघेल, अमर सिंह बघेल, पंकज सूद, परविन्द्र लोधी, अतुल कुमार, कासिम प्रधान, चरन सिंह लोधी, शारीक खान, संदीप सिरोही, आकाश सिरोही, किरन शर्मा, अजय कुमार, राजकुमार सिंह टीटू, रजित चौधरी, शमशाद अली, गौरव अधाना, महेन्द्र सिंह यादव, रितिक गुर्जर, मुकेश यादव, रिजवान अब्बासी, दानिश अंसारी, कौसर रिजवी, कैफुल, जितेन्द्र कुमार लोधी, हरिओम लोधी, उमेश लोधी, मुकेश लोधी, ठाकुर वीरपाल सिंह, जावेद चुन्नु कुरैशी, डॉ. मुकेश कुमार, यासमिन तलत उस्मानी, अखलाक अंसारी, मौ. रफिक अंसारी, कैप्टन निरंजन प्रसाद शर्मा, विनय शर्मा, विपिन यादव, संजी सिंह, अकरम अली, डॉ. रूपेन्द्र तेवतिया, अर्जुन सिंह तेवतिया, शिव कुमार तेवतिया, तंजीम अंसारी, दिनेश यादव एडवोकेट, चौधरी राजेन्द्र सिंह तेवतिया, मौ. सज्जाद, नीतू सिंह, मुख्तार अहमद, आबिद अली, मौ. इब्राहीम और नीतू भराना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










