गाजियाबाद : 26 / नवंबर / 2026 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर किसान क्रांति दल ने अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान कर दिया है। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने 26 नवंबर 2026 को घोषणा की कि किसान क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी जिलों से अपने उम्मीदवार उतारेगा।
इस घोषणा के साथ ही दल ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों के हितों को राजनीतिक प्राथमिकता बनाने का संकल्प दोहराया है। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके बावजूद उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है।

किसान क्रांति दल किसानों की समस्याओं, अधिकारों और मांगों को केवल सड़कों तक सीमित नहीं रखेगा, बल्कि उन्हें विधानसभा के सदन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि दल जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम जनता को राजनीतिक भागीदारी का अवसर देने के लिए चुनाव मैदान में उतर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी समान विचारधारा वाले राजनीतिक एवं किसान संगठनों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल और सहमति से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सहयोगी संगठनों के उम्मीदवार भी उतारे जा सकते हैं। किसान क्रांति दल ऐसे सभी संगठनों का स्वागत करता है, जो किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करना चाहते हैं।
इस राजनीतिक घोषणा के दौरान गाजियाबाद से जिलाध्यक्ष विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष सुशांत यादव, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, जिला सचिव अभिषेक शर्मा, अजय कुमार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सादाब कुरैशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










