बुगरासी : 13 / मई / 2026 : बुगरासी क्षेत्र के गांव बरहाना स्थित पंचायत भवन में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने भाग लेकर रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की। मेले में करीब 100 युवाओं ने हिस्सा लिया, जबकि 8 युवाओं ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया।
रोजगार मेले में हरियाणा के गुरुग्राम से आए प्रतिनिधि श्री बंशल, वंदता और सुखविंदर ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन, मैन्युफैक्चरिंग हेल्पर समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित युवाओं को 12 हजार रुपये से लेकर 28 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। रोजगार के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं।
श्री बंशल ने बताया कि रोजगार मेले में कुछ महिलाएं भी जानकारी लेने पहुंचीं, लेकिन किसी ने भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पंचायत भवन में आगामी दिनों में भी रोजगार मेले का आयोजन जारी रहेगा।

![]()
