Home » बुलंदशहर » संपत्ति विवाद में दरोगा ने भाई को फंसाने रची साजिश, हनीट्रैप गैंग के जरिए कराया ब्लैकमेल

संपत्ति विवाद में दरोगा ने भाई को फंसाने रची साजिश, हनीट्रैप गैंग के जरिए कराया ब्लैकमेल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 14 / मई / 2026 :  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संपत्ति विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस के एक दरोगा पर अपने ही भाई को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगा है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राकेश को फंसाने के लिए हनीट्रैप गिरोह की महिला सदस्य रानी, निवासी रामपुर, को उसके संपर्क में भेजा गया। महिला ने पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर मुलाकात के दौरान फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद पीड़ित से 20 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि रकम नहीं देने पर महिला अपने साथियों के साथ पीड़ित के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने भी पहुंच गई थी।

पीड़ित की शिकायत पर उत्तर प्रदेश पुलिस सक्रिय हुई और जांच के दौरान पूरे हनीट्रैप गिरोह की परतें खुलती चली गईं। जांच में सामने आया कि संपत्ति विवाद के चलते पीड़ित के सगे भाई, जो कि यूपी पुलिस में दरोगा है और वर्तमान में रामपुर में तैनात बताया जा रहा है, ने ही पूरी ब्लैकमेलिंग की साजिश रची थी।

 

 

गुलावठी पुलिस  ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आरोपी दरोगा की भूमिका को लेकर भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment