Home » उत्तर प्रदेश » सैफई में नम आंखों के बीच प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, ससुर ने दी मुखाग्नि

सैफई में नम आंखों के बीच प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, ससुर ने दी मुखाग्नि

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

इटावा/सैफई : 14 / मई / 2026 :  समाजवादी परिवार में शोक की लहर के बीच बुधवार को प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार सैफई में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और माहौल बेहद भावुक नजर आया। परिजनों और समर्थकों की आंखें नम थीं।

अंतिम संस्कार के दौरान प्रतीक यादव को उनके ससुर द्वारा मुखाग्नि दी गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव भावुक दिखाई दिए। दोनों नेताओं ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और शोक व्यक्त किया।

सैफई में अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा।
परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि प्रतीक यादव सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से समाजवादी परिवार और समर्थकों में गहरा दुख है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment